रायपुर/छत्तीसगढ़(सौरभ बख़्शी) । आज दिनाक 5/06/2026 को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय रमन सिंह जी के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष निवास शंकर नगर में 76वी जूनियर नेशनल बास्केटबॉल की स्वर्णपदक विजेता बालिका बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षको का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी ने सभी छत्तीसगढ़ के बालिका खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको को बधाई दी एवं सभी खिलाड़ियों को अपने स्वेक्षा निधि से 15,000 रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि जब वो 15 वर्ष मुख्यमंत्री थे तब श्री राजेश पटेल जी ने हमेशा राज्य का मान बढ़ाया था और उनके रहते हुए छत्तीसगढ़ बालिका बास्केटबॉल टीम ने पूरे देश मे अपनी छाप छोड़ी थी,और अभी 11 वर्षो के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल बालिका टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है एवं इसी तरह छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल टीम नई ऊँचाई पर पहुचे।
उसके बाद छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिंह सिसोदिया जी ने भी छत्तीसगढ़ की बालिका टीम को बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल को हर संभव मदद करने की बात कही।
छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल संघ से श्री अमर पारवानी जी के द्वारा सभी खिलाड़ियों को जीके मोटर्स की तरफ से 5100 रुपये देने की घोषणा की गयी।
छतीसगढ की बालिका टीम इस प्रकार है:- अंजली कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान, नताशा प्रजापति ( सभी राजनांदगांव) दिव्या रंगारी(महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे ( रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई). टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एस ई सी आर,बिलासपुर), मैनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला) है।
छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको को शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ से श्री अनिल पुसदकर जी, श्री अमर परवानी जी, श्री पीताम्बर गुप्ता जी, श्री राजेश पांडेय जी, श्री प्रमोद सिंह ठाकुर जी, श्री परविंदर सिंह ग्रेवाल, इक़बाल अहमद ख़ान जी, श्री आनंद सिंह जी, श्री राजेंद्र तंबोली जी, श्री राजेश प्रताप सिंह जी, श्री सुमित उपाध्याय जी, नामिताभ जैन जी,अमित मंडल जी,श्री उमेश सिंह ठाकुर जी, श्री सुधीर राजपाल जी, श्री प्रीतम दास जी, श्री आलोक गुप्ता जी, विष्णु पांडेय जी,श्री वीरेंद्र देशमुख,अमित तिवारी जी,श्री राजेंद्र यादव जी, विकाश पांडेय जी,नलिन शर्मा जी,दीप बंछोर जी, नितिन कश्यप जी,अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक राजेश्वर राव जी,लुमेन्द्र साहू जी,अब्बास आलम जी,हुमन राम यदु जी,अतुल मिश्रा जी ने छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल के विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।प्रदेश बास्केटबॉल संघ से एवं अन्य जिलों के पदाधिकारियों ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






