विधायक की पहल से घुईभवना पारा में लगा नया ट्रांसफार्मर अंधेरे से मिली मुक्ति 

जियाउल खान लखनपुर सरगुजा

लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटिंदा घुईभवना पारा में कई दिनों से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा था। लंबे समय से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या को लेकर जनपद सदस्य सरिता सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक के निर्देश के बाद विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए घुईभवना पारा में नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों को कई दिनों से चली आ रही बिजली की समस्या से राहत मिली।

ग्रामीणों ने समस्या के शीघ्र समाधान के लिए विधायक जनपद सदस्य सरिता सिंह, भाजपा कार्यकर्ताओं, तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Hot Topics

Related Articles