भाटापारा| कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, भाटापारा में विप्र फाउंडेशन एवं आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को स्वल्पाहार, स्नैक्स एवं उपहार वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ बधाई दी गई। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन की अध्यक्ष चंद्रकिरण शर्मा, गौड़ ब्राह्मण अध्यक्षा बबिता भृगु, सहयोगी लता शर्मा एवं स्नेहा , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शक्ति त्रिवेदी एवं विद्यालय की अधीक्षिका श्रद्धा अग्रवाल उपस्थित रहीं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनका उत्साह बढ़ाने के इस सुंदर प्रयास पर आभार माना।












