विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

  • खुशियाँ बाँटे अभियान द्वारा सकोरा वितरण

रायपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था खुशियाँ बाँटे अभियान, रायपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क सकोरा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण की रक्षा तथा जीव-जंतुओं के संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए घरों, छतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सकोरों में पानी एवं दाना रखने हेतु प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते तापमान के कारण पक्षियों को जल की कमी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने “Save Birds, Save Nature” का संदेश देते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का

 उपयोग न करने, जल संरक्षण करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

खुशियाँ बाँटे अभियान के संयोजक सौरभ बख्शी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयासों से हम प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

Hot Topics

Related Articles