विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल मुंगेली में संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

  • पुहुप राम साहू बने VHP के जिला अध्यक्ष, हीरा साहू को मिली बजरंग दल की कमान

मुंगेली। रिपोर्टर: संदीप यादव।।विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मुंगेली द्वारा संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में यह विस्तार किया गया है।

इस नियुक्ति के तहत पुहुप राम साहू को विश्व हिन्दू परिषद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं हीरा साहू को बजरंग दल का जिला संयोजक बनाया गया है। दोनों ही पदाधिकारी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और समाज सेवा एवं हिन्दू समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।

*”संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे”*  

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज में सकारात्मक कार्य करेंगे। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सेवा कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles