संदीप यादव मुंगेली/लोरमी। छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय विशिष्ट जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन रायपुर में संपन्न हुआ। पूरे प्रदेश से कुल 22 जिलों के पदाधिकारियों ने मीटिंग में अपनी सहभागिता दी। बैठक में मंच पर अध्यक्ष प्रदीप दास, कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ किरण अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राठी, महासचिव हेमंत खुटे सचिव, विकास शर्मा सह सचिव उपस्थित रहे।
मुंगेली जिला शतरंज संघ की तरफ से पदाधिकारियों में विजय वर्मा, चेयरमैन सुबोध कुमार सिंह, अध्यक्ष आशीष मिश्रा उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश वर्मा सचिव शामिल हुए। मीटिंग में शतरंज खेल को और ज्यादा गति देने तथा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों पर चर्चा की गयी। जिसमें मुख्य तौर पर पिछले 03 सालों की वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 से 2025-26 तक, 03 वर्षों का ऑडिट रिपोर्ट, 2026-27 का बजट, 2027-28 वार्षिक स्पोर्ट्स कैलेंडर बनाना, सभी जिलों को फर्म एवं सोसायटी से पंजीयन करवाना और आगामी समय में राष्ट्रीय स्पोर्ट्स गवर्नेंस के नियमों के अनुसार राज्य बोर्ड की स्थापना जैसे कई अहम महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। इस बैठक में मुंगेली जिले को जिला स्तर पर बेहतरीन शतरंज प्रतियोगिताएं कराने तथा राज्य स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बेस्ट डिसिप्लिन को देखते हुए सम्मानित किया गया।






