रायपुर।राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू ने आज शराब घोटाले और अवैध कोल लेवी वसूली मामले में छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और बिहार में तलाशी अभियान चलाया। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ईओडब्ल्यू ने बताया कि तलाशी में महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संपति संबंधी दस्तावेज और नगदी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े व्यवसायी अवधेश यादव और उससे संबंधित व्यक्तियों पर की गई है।





