शहीद उदय मुदलियार की जयंती पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि

राजकुमार अग्रवाल ,पिथौरा। दरभा के झीरमघाटी नक्सली हमले में शहीद एवं राजनांदगांव के पूर्व विधायक स्वर्गीय उदय मुदलियार की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्व. मुदलियार के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण दीवान ने कहा कि स्व. उदय मुदलियार राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विरुद्ध भी चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि स्व. मुदलियार के निधन के बाद राजनांदगांव कांग्रेस को उनके जैसा सशक्त नेतृत्व नहीं मिल पाया है। वे राजनांदगांव कांग्रेस के कद्दावर एवं जनप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंदर सिंह छाबड़ा ने किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करण दीवान, नरेन्द्र सेन, अरविंदर सिंह छाबड़ा, पार्षद राजू सिन्हा, मिन्कु आजमानी, किशोर सोनवानी, युगल यादव, शैलेन्द्र डड़सेना, गौतम साहू, श्याम सेन, आरती नायक, कमलेश बारिक, स्वतंत्र पांडे, मनिष अग्रवाल, देव यादव, मजिद कुरैशी, जुवेल तांडी, खेमराज साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles