शांति भंग करने वाले 4 पर कार्रवाई, भेजे गए जेल

राजनांदगांव ।पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन पर श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा0पु0से0) व पुष्पेंद्र नायक के दिशा निर्देश पर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आसामाजिक तत्वो के विरूद्व लगातार विशेष अभियान संचालित कर अपराधो पर अंकुश लगया जा रहा है।

इसी कडी में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्त में अभियान के तहत्  दिनांक 23.11.2025 को सूचना के आधार पर क्लब चौक राजनांदगांव के पास हो-हुल्लड करने वाले अनावेदक साहिल सूर्यवंशी, उमेश निषाद, शरद यादव एवं रितेश निषाद के विरूद्व इस्तगाशा धारा 170,126,135(3) भा0ना0सु0सं0 के तहत् कार्यवाही कर अनावेदकगणो को गिरफ्तार कर माननीय एस0डी0एम0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय से अनावेदकगणो का जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया।

Hot Topics

Related Articles