शाला प्रवेशोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में नंद कुमार वैष्णव शामिल हुए

भाटापारा (मोहन तिवारी)शंकर वार्ड स्थित पंचम दिवस शासकीय कन्या शाला के शाला प्रवेशोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शकर वार्ड के पार्षद नंद कुमार वैष्णव शामिल हुए ।

इस अवसर पर छठवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं पुस्तकें वितरित कीं।

साथ ही कक्षा छठवीं से आठवीं तक प्रवीण्य सूची में एवं रचनात्मक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए।

शिक्षा और मेहनत का सम्मान ही समाज को आगे बढ़ाता है। सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

उक्त आयोजन में शाला प्रबंधन समिति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गायत्री आडील जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भास्कर देवांगन जी,शाला प्रबंधन समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी लहरें जी,संकुल प्राचार्य श्री शैलेन्द्र नामदेव जी,संकुल समन्वयक श्री मुकेश देवांगन जी,प्रधानपाठिका श्रीमती सुशीला वर्मा जी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles