शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला में बालकेबिनेट का हुआ गठन

(राजकुमार अग्रवाल)बंसुला :- प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा, दिनेश डड़सेना की उपस्थिति में तथा शिक्षक राजेश भोई के नेतृत्व में बालकेबिनेट का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से खेमराज साव माध्यमिक विभाग तथा प्राथमिक विभाग से सौम्य दीप बेरा को निर्वाचित किया गया। इसके पश्चात अन्य विभागों का बंटवारा किया गया जिसमें उप प्रधान मंत्री ममता साहू, समारु लाल , खेलकूद नेहा साव, सैमुएल, संस्कृतिक याचना साव, रेणुका साव,भोजन सोनिया, प्रतीक, चितरंजन, स्वच्छ्ता ओम, भुवन, मयंक, रितेश,बागवानी समारू लाल, गीतांजलि, रिशु,छाया, पुस्तकालय खुशबू, मानशि, देविका, जूही, प्रार्थना लीलांद्री, भावना,श्रद्धा, वित्त मंत्री अंशिका, भूमि नायक, शर्मिष्ठा, स्वास्थ्य मंत्री रिद्धि, आरुषि, जोया, नीतू नाग दिया गया। उसके पश्चात सभी पदाधिकारियों को भोई सर के द्वारा अपने दायित्व को कैसे पूरा करना है विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण सुजाता प्रधान, मंदाकिनी प्रधान, राजेश साव, अनिता साहू, सीता साहू, पुष्पांजलि बगर्ती अनुकृति साव उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles