Monday, February 23, 2026
More

    शिक्षकों और कर्मचारियों को 31 मई तक छुट्टी नहीं मिलेगी !

    सरगुजा। कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए बुरी खबर है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। 31 मई तक किसी भी तरह की छुट्टी अधिकारियों और कर्मचारियों को नहीं दी जायेगी। विशेष परिस्थिति में अवकाश सिर्फ कलेक्टर के आदेश पर ही मिल पायेगी।

    ये आदेश फिलहाल तो सरगुजा से जारी किया गया है, लेकिन अन्य जिलों से भी इसी तरह की आदेश जल्द ही निकलने वाला है। जारी आदेश के मुताबिक 8 अप्रैल से 31 मई तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जाना है। तीन चरणों में सुशासन तिहार मनाया जाने वाला है। पहला चरण 11 अप्रैल तकचलेगा, जबकि तीसरा और अंतिम चरण 5 मई से 31 मई तक संचालित होगा।

    कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि तीन चरणों के दौरान जिले में पदस्थ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। विशेष परिस्थिति में अवकाश की स्वीकृति और अनुमति कलेक्टर के निर्देश पर ही मिल सकेगा।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!