Thursday, February 26, 2026
More

    शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला : 8 प्रधान पाठक बर्खास्त, अन्य लोग भी जांच के दायरे में

    धमतरी ।जिला प्रशासन ने साल 2007 में हुए शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में कार्रवाई करते हुए 8 प्रधान पाठकों को बर्खास्त कर दिया है। प्रशासन ने कहा है कि ये सभी फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल कर वर्षों से शिक्षा विभाग में पदस्थ थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में जांच अभी जारी है और करीब 10 अन्य लोग भी जांच के दायरे में हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में वर्ष 2007 में हुई शिक्षाकर्मी भर्ती प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच में पाया गया कि कई अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी प्राप्त की और करीब 19 वर्षों तक शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए पदोन्नत होकर प्रधान पाठक के पद तक पहुंच गए। इस दौरान वे नियमित रूप से सरकारी वेतन भी लेते रहे।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!