शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा सम्मिलित हुए

भाटापारा (मोहन तिवारी)आज भाटापारा नगर स्थित संत रविदास दास वार्ड में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता, पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर उपस्थितजनों को संबोधित किये..।

इस अवसर पर गुरु रविदास महाराज जी के समता, सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकता और भाईचारे के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं.।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री आंनद यादव जी, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी, श्री योगेश अनंत जी, श्री आशीष जायसवाल जी, डॉ मोहन बांधे जी, श्री शिव अनंत जी सहित मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

Hot Topics

Related Articles