- 15 वर्षों से पी एण्ड टी कम्प्यूटर वर्ड करा रहे हैं धार्मिक ,सांस्कृतिक एवं विविध खेलों का आयोजन । छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ लिया भाग
युवराज सिन्हा,फिंगेश्वर ।नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की उल्लासपूर्ण जयघोष के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पी एण्ड टी कम्प्यूटर वर्ड फिंगेश्वर द्वारा वन विभाग परिसर में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास वातावरण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दो दिन पश्चात मनाया जाता हैं।पी एण्ड टी कम्प्यूटर वर्ड फिंगेश्वर द्वारा पिछले 15 वर्षों से विविध कार्यक्रमों के बीच मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर बच्चे, युवा , छात्र छात्राए एवं महिलाएं बड़े ही उत्साह पूर्वक सांस्कृतिक एवं मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।।कार्यक्रम के अंतर्गत दही लूट, मटका फोड़ , कुर्सी दौड़, भौंरा, गिल्ली डंडा, रंगोली, मेंहदी स्लो सायकल रेस,प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजा नीलेन्द्र बहादुर सिंह सर्वराकार फिंगेश्वर, अध्यक्षता धनराज सुर्यवंशी अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती पदमा यदु पार्षद, श्रीमती शांति कोसरे पार्षद, श्रीमती सीमा ठाकुर एल्डरमैन, कमलेश यदु पूर्व पार्षद, मन्नू यदु सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना पश्चात विविध खेलों का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए राजा नीलेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर विविध खेलों का आयोजन से हमारे जीवन में अनुशासन, दृढ़ निश्चय, एक निश्चित लक्ष्य का पाठ सिखाते हैं हमारे छत्तीसगढ़ के पुराने जिन्हें बच्चों से लेकर बड़े लोग इन खेलों का खुब आनंद लेते थे।आज उन खेलों का आयोजन करना जिसमें गिल्ली डंडा, भौंरा,बोरा दौड़, स्लो सायकल रेस,कुर्सी दौड़, मटका फोड़ मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता जैसे खेलों का आयोजन कराकर बच्चों के अन्दर छुपी प्रतिभा को निखारने का बहुत अच्छा माध्यम है। इसके लिए पी एण्ड टी कम्प्यूटर वर्ड को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देना चाहूंगा। अध्यक्षता के आसंदी से बोलते हुए धनराज सुर्यवंशी अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर ने कहा हमारे छत्तीसगढ़ में बहुत से पारम्परिक खेल है जिसके बारे में आज के नयी पीढ़ी अनभिज्ञ हैं जिन्हें बताना व जानना बहुत जरूरी है। प्रतिभा किसी परिचय के मोहताज नही जिसके अन्दर प्रतिभा हैं वे अपने आप निकल आता है बस उन्हें उचित मंच प्रदान करने की आवश्यकता है जिसे पी एण्ड टी कम्प्यूटर वर्ड अपने छात्रों को प्रदान कर रहे हैं।प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने उपस्थित दर्शकों को अत्यंत रोमांचित किया और चारों ओर जय श्रीकृष्ण के जयघोष गूंज उठे।इसके साथ ही कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों में उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आकर्षक एवं रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक छटा को सुंदर रूप प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो भेंट कर पुरस्कृत किया गया ।इस अवसर पर मन्नू लाल यदु सेवानिवृत्त शिक्षक, टिकेंद्र यदु शिक्षक, चांदनी तिवारी, नेमीचंद जैन, श्रीमती शीला यदु, श्रीमती पूनम यदु प्रथमेश यदु के अलावा छात्र छात्राए उपस्थित थे कार्यक्रम का आभार तेजेश यदु एवं संचालन साहित्यकार थानू राम निषाद ने किया।








