संत निरंकारी मंडल भाटापारा ब्रांच द्वारा 8 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन

भाटापारा,संत निरंकारी मंडल भाटापारा ब्रांच द्वारा मानवता की सेवा एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह रक्तदान शिविर 8 सितंबर 2026, मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन, महासती वार्ड, भाटापारा में आयोजित होगा। संत निरंकारी मंडल द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने तथा मानव सेवा का संदेश दिया जाता है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, ऐसे में रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंडल की ओर से सभी स्वस्थ एवं योग्य नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और अधिक से अधिक संख्या में | पहुंचकर रक्तदान करें।

Hot Topics

Related Articles