माउंट एवरेस्ट पर 100 साल बाद मिले ब्रिटिश पर्वतारोही सैंडी इरविन के अवशेष
📍 सेंट्रल रोंगबुक ग्लेशियर, माउंट एवरेस्ट
📸 फोटो क्रेडिट – Jimmy Chin
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान 100 साल पहले लापता हुए ब्रिटिश खोजकर्ता एंड्रयू कॉमिन “सैंडी” इरविन के अवशेष अब जाकर मिल गए हैं। यह वही सैंडी इरविन हैं जो जून 1924 में प्रसिद्ध पर्वतारोही जॉर्ज मॅलोरी के साथ एवरेस्ट चढ़ाई के प्रयास में लापता हो गए थे।
हाल ही में मिले अवशेषों में एक पैर, मोजे और बूट शामिल हैं, जो Central Rongbuk Glacier पर मलबे के बीच पाए गए। मोज़े पर इरविन का नाम उकेरा हुआ था, जिससे उनकी पहचान संभव हो पाई।
1999 में मॉलोरी के शव तो मिल गए थे, लेकिन न तो वह पत्नी की तस्वीर मिली जिसे वह चोटी पर रखने वाले थे और न ही वह Kodak कैमरा जो सैंडी इरविन के पास था। ऐसा माना जाता है कि उस कैमरे में 1924 में शिखर पर चढ़ने की ऐतिहासिक तस्वीरें हो सकती थीं – जिससे यह रहस्य सुलझ सकता था कि क्या मॉलोरी और इरविन वास्तव में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर 29 साल पहले ही पहुँच चुके थे?
आज भी यह सवाल अनसुलझा है – क्या वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने एवरेस्ट फतह किया?
⛰️ जबकि आधिकारिक रूप से पहला सफल शिखरारोहण 1953 में एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे द्वारा दर्ज किया गया था।
यह खोज सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि उस जुनून की कहानी है जो इंसान को दुनिया की सबसे ऊँची चोटी तक ले गया – चाहे कीमत कुछ भी हो।