रायपुर।राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यालयों और शिक्षकों के युक्ति-युक्तकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना की है। यह पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से जिला, संभाग और संचालनालय स्तर पर गठित समितियों द्वारा की गई है।
लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार पदस्थापना आदेश जारी होने के बाद भी कुछ शिक्षकों ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। ऐसे शिक्षकों की सूची संभागीय संयुक्त संचालकों ने शासन को भेज दी है। शासन ऐसे शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगा।





