भाटापारा (मोहन तिवारी)संकुल केंद्र शासकीय हाई स्कूल ग्राम गोढी-टी में आयोजित सरस्वती साइकिल वितरण समारोह 2026 में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा अविनाश शर्मा सम्मिलित हुए ।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा मेरे साथ शाला विकास समिति के अध्यक्ष लाला साहू जी, प्राचार्य विपिन दूबे जी, सरपंच गजानंद मरावी जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन साहू जी, युगल साहू जी सहित वरिष्ठजनों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे !!
आइए, हम सब मिलकर अध्ययन-अध्यापन को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने का संकल्प लें।






