सांप से कटवाकर कराई पति की हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर की साजिश

मेरठ में पुलिस ने सांप से कटवाकर युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि हस्तिनापुर निवासी अतुल पंवार की मौत पहले सांप के काटने से हुई प्रतीत हुई थी। लेकिन जांच में पता चला कि उसकी पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार उर्फ निक्की और दो अन्य साथियों सोनू व उदय के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार घटना से पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियों की अधिक मात्रा दी गई। इसके बाद जहरीला सांप उसके कंबल में छोड़ दिया गया, जिससे सांप के काटने से उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि अतुल के नाम करीब 20 लाख रुपये का बीमा था। आरोपियों ने बीमा राशि पाने के लिए हत्या की योजना बनाई थी और सहयोगियों को 5 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। पुलिस ने यह भी बताया कि करीब 20 दिन पहले अतुल की संदिग्ध सड़क दुर्घटना भी इसी साजिश का हिस्सा थी। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot Topics

Related Articles