Wednesday, February 25, 2026
More

    सांसद श्री संतोष पांडे के प्रयास से अब सीधे हरिद्वार तक यात्रा के लिए राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी

    राजनांदगांव । अब सीधे हरिद्वार तक यात्रा के लिए राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से अब ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी।

    श्री पांडे ने कहा कि आप सभी की सुविधा के मद्देनजर उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री एवं रेल मंत्रालय से आग्रह किया था जिसके फलस्वरूप ट्रेन क्रमांक 12807/12808 समता एक्सप्रेस और 12409/12410गोंडवाना एक्सप्रेस अब राजनांदगांव से सीधे हरिद्वार यात्रा के लिए स्वीकृक्ति मिली है। अब हरिद्वार के लिए डायरेक्ट ट्रेन सुविधा उपलब्ध होने से अब चार धाम की यात्रा हेतु आवागमन सुलभ व सुगम होगा। श्री पांडेय ने कहा कि यात्रियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। आधुनिक अमृत स्टेशन के निर्माण और महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव से राजनांदगांव के सभी यात्रियों को लाभ मिले इसके लिए निरंतर प्रयासरत हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय रेल मंत्री जी व रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हैं।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!