साय कैबिनेट की बैठक शुरू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गया है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है, जिनमें सबसे प्रमुख है गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने का फैसला। इसके अलावा धान खरीदी, राज्योत्सव और स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पर कैबिनेट निर्णय लेगी। प्रदेश में लंबे समय से यह मांग उठती रही है कि गाय को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ‘राजमाता’ घोषित किया जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले ही संकेत दिया था कि उनकी सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। माना जा रहा है कि आज की कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है, जिससे छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन सकता है जहां गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा मिलेगा।

 

 

Hot Topics

Related Articles