Monday, February 23, 2026
More

    साय सरकार के एक साल पूरे होने पर स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

    रायपुर -13 दिसंबर को विष्णुदेव साय को बतौर मुख्यमंत्री एक साल पूरे हो रहे हैं। साय सरकार के  एक साल पूरे  होने  को लेकर स्कूलों में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित होगी। स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालकों को आदेश जारी कर दिया है।दिए गए निर्देश के मुताबिक सरकार गठन के एक साल पूर्ण होने पर सभी विभागों की तरफ से 9 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक गतिविधियों का आयोजन कर सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा।इस मौके पर स्कूलों में एक साल की उपलब्धि पर प्रश्नोत्तरी, सुशासन पर पेंटिंग और श्लोगन, पोस्टकार्ड लेखन, मेहंदी प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!