- जीवन बदल कर रख देता है सत्संग: पं. श्री मिथिलेश शर्मा
सीपत/नवागांव (कमलकांत पाटनवार)जीवन बदल कर रख देता है सत्संग: पं. श्री मिथिलेश शर्मा 
‘सत्संग जीवन बदल कर रख देता है । संगति का व्यापक असर रहता है। तुलसीदास कहते हैं कि जहां कथा होती है वहां से बड़ी गंगा नदी होती है। भगवान शिव पूर्व में किए कष्टों को दूर कर देते हैं। मनुष्य शरीर पाकर गलत काम करने पर इंसान नरक में जाता है । जहां बचने का कोई रास्ता नहीं रहता । जहां प्रकाश न हो केवल अंधकार हो वही नरक है।’
कथा वाचक पंडित मिथिलेश शर्मा ने बताया कि जीवन में कोई शुभ काम करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करें । भगवान शिव की पूजा करते समय चुटकी अवश्य बजाएं । सबसे बड़े श्रोता भगवान शिव ही है। पूजा प्रभाव में लेने के लिए नहीं भाव से करें। पूजा धर्म प्रदर्शन का विषय नहीं है। भगवान प्रेम के भूखे हैं, इसलिए प्रेम करना सीखें। जिस दिन प्रेम करना सीख जाएंगे उस दिन परमात्मा को पाक्ष जाएंगे। प्रेम एक पशु को भी वश में कर लेता है।
श्री शिव महापुराण कथा
- कथा व्यास
पंडित श्री मिथिलेश शर्मा जी महराज
कथा दिनांक :-
- 3अगस्त2026 प्रथम दिवस कलश यात्रा वेदी पुजन श्री शिव महापुराण कथा प्रारम्भ
- 4अगस्त2026 द्वितीय दिवस आदि शिवलिंग पूजन विधि
- 5 अगस्त2026 तृतीय दिवस नारद मोह, धनपति कुवेर का पूर्व चरित्र
- 6 अगस्त2026 चतुर्थ दिवस संध्या देवी की कथा , सती चरित्र शिव-सती विवोहोत्सम
- 7अगस्त2026 पंचम दिवस पार्वती जी का प्राकट्य
महोत्सव, तपस्या, श्री शिव पार्वती विवाह महोत्सव एवं कथा विश्राम
पुज्य पं. मिथिलेश शर्मा जी का कथा YouTube चैनल पर लाइव प्रसारण
आयोजक- श्री लिल्लु राम साहू, नवागांव एवं शिव भक्तगण
नोट:- प्रतिदिन परायण एवं पुजन शिव अभिषेक






