साहू समाज सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन का विस्तार, ज्योतिष साहू को मीडिया प्रभारी की कमान

(विद्याभूषण वर्मा धरसींवा) साहू समाज सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक रविवार को प्रदेश संयोजक महंत डॉ. लीलाधर साहू के नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र साहू की अनुमति से प्रदेश कार्यलय साहू समाज टिकरापारा में संपन्न हुई। बैठक में समाज के कलाकारों को आगे बढ़ाने और कला-संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की गईं, जिसमें श्रीमती तरूणा साहू, तेजराम साहू व शैलेष साव को प्रदेश सह-संयोजक, हनुमंत साहू को प्रदेश महामंत्री और किशोर साहू को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही नमीत साहू, मनहरण साहू, ऋषभदेव साहू, खिलेश्वरी साहू व दुर्गा साहू को संगठन सचिव तथा लीलाराम, राज, शीत कुमार, नीतू व हेमचंद साहू को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी ज्योतिष साहू को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू और संयुक्त सचिव प्रदीप साहू उपस्थित रहे। नई नियुक्तियों पर जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू और जनपद सदस्य देवेंद्र वर्मा सहित पूरे समाज ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

 

Hot Topics

Related Articles