सिद्धबाबा रेलवे फाटक कल से 10 अगस्त तक बंद:भाटापारा-हथबंद के बीच रेलवे समपार पर चार दिन तक नहीं गुजर सकेंगे वाहन, मरम्मत चलेगी

भाटापारा (मोहन तिवारी)दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने भाटापारा और हथबंद रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे समपार फाटक क्रमांक-385 (सिद्धबाबा गेट) को चार दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

रेलवे ट्रैक की मिडिल लाइन पर जरूरी मरम्मत कार्य के कारण इस दौरान सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। गेट 7 अगस्त (शुक्रवार) सुबह 9 बजे से 10 अगस्त (सोमवार) शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।

इस दौरान किसी भी प्रकार के सड़क वाहन का आवागमन नहीं हो सकेगा। रेल प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

Hot Topics

Related Articles