भाटापारा (मोहन तिवारी)विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अतिआवश्यक निर्माण मरम्मत के अंतर्गत फर्श मरम्मत, शौचालय मरम्मत, किचन शेड मरम्मत, फ्लोरिंग, छत मरम्मत, खिड़की-दरवाजें मरम्मत, पेयजल व्यवस्था की मरम्मत, जल भराव, विद्युतीकरण मरम्मत सहित विभिन्न कार्यो की स्वीकृति विधायक इन्द्र साव की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है जो कि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है, क्योंकि भाटापारा विधानसभा के सैकड़ों ऐसे स्कूल है, जहां विभिन्न समस्याएं व्याप्त हैं, बुनियादी सुविधाओं का भाव है।
मात्र दो दर्जन स्कूलों का उन्नयन कर मात्र औपचारिकता पूरी की जा रही है। भाटापारा ब्लॉक के ग्राम-मजगांव, चमारी, पेण्ड्री, बोरसी, गोढ़ी टी, निपनिया, गोढ़ी एस, राजाढ़ार, तरेंगा, मोपर, सिंगारपुर, मोपका, गुर्रा एवं सिमगा ब्लॉक के ग्राम- तोरा, धोबनी, ढेकुना, बम्हनीडीहर, मांढ़र ब, माचाभाट, रोहरा, ढेकुना, संजारी नवागांव, खैरघट, दामाखेड़ा, लांजा शामिल है।
विधायक इन्द्र साव ने डी.एम.एफ की बैठक में भी, डीएमएफ की राशि का उपयोग शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर करने की मांग प्रमुखता से रखे थे। इन्द्र साव ने बताया कि विधानसभा, भाटापारा ब्लॉक के बीस हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में सायकल स्टैण्ड की आवश्यकताहै।






