सीएम विष्णुदेव साय आज जयपुर दौरे पर रहेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 29 अप्रैल 2025 (मंगलवार) का दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री दिन की शुरुआत रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से करेंगे, जहाँ से वह सुबह 11:00 बजे बोरनियो हॉस्पिटल कैंपस, पचपेड़ी नाका, रायपुर के लिए रवाना होंगे। यहां 11:10 बजे ‘मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 12:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे और विशेष विमान द्वारा जयपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:20 बजे जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन होगा। जिसके बाद जयपुर में कुछ समय के लिए विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

 

 

Hot Topics

Related Articles