सीएम साय आज पत्रकारिता गौरव उत्सव में होंगे शामिल

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न काय्रक्रमों में शिरकत करेंगे. आज वह 11:30 बजे सुबह राम मंदिर स्थित सुंदर सदन में आयोजित पत्रकारिता गौरव उत्सव में भाग लेंगे. इसके बाद दोपहर में तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा में आयोजित “चित्र प्रदर्शनी और शहीदी दिवस” कार्यक्रम में दोपहर 12:40 बजे से 1:10 बजे तक शामिल होंगे. वहीं दोपहर 3:10 बजे से 3:40 बजे तक मठपारा के दुधाधारी सत्संग भवन में उनका समय आरक्षित रहेगा. करीब 3:50 बजे वह मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

 

 

Hot Topics

Related Articles