रायपुर -मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 9 दिसंबर को सीएम हाउस कार्यालय में “अटल विहार योजना” के तहत लोगों जरूरतमंद लोगों को बड़ी सौगात दी है। इसके तहत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ सीएम साय ने किया है।सीएम विष्णुदेव साय ने आज सीएम हाउस से 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। इसमें भूरकोनी-रायपुर, पथर्रा-राजिम, खरतुली-धमतरी, सिहाद-धमतरी, पुलगांव-दुर्ग, गुरूर-बालोद और कोकड़ापारा-बीजापुर में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के मकान तैयार किए जाएंगे। इन परियोजनाओं (Atal Vihar Yojana) की करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। इस दौरान 1650 मकान तैयार होंगे। इनमें ई.डब्ल्यू.एस. और एल.आई.जी. श्रेणी के 1452 आवास और एम.आई.जी. श्रेणी के 200 मकान तैयार किए जाएंगे।
ऑनलाइन कराए पंजीयन
आवासीय (Atal Vihar Yojana) परिसर में अपने सपनों का आशियाना लेने के लिए हितग्राही ऑनलाइन पंजीयन वेबसाईट (www.cghb.gov.in) पर करा सकते हैं। यह पंजीयन आप घर से भी कर सकते हैं। इसके लिए सरकार के द्वारा वेबसाइट भी तैयार की गई। इस योजना की लॉन्चिंग के मौके पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर शहरी गरीब परिवार को घर मिले। इस मकसद से प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की है।





