सीएम साय ने ICU आगजनी में 10 मरीजों की मौत पर जताया दुःख

रायपुर।सीएम साय ने ICU आगजनी में 10 मरीजों की मौत पर दुःख जताया है, उन्होंने कहा, ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। इस दुःखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा इस कठिन समय में शोक संतप्त परिजनों को संबल, धैर्य और शक्ति दें। ॐ शांति!

 

 

Hot Topics

Related Articles