सीजी ब्रेकिंग: प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के TET अहर्ता के संबंध में पत्र जारी

रायपुर। प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के TET अहर्ता के संबंध में पत्र जारी करके जानकारी मंगाई जा रही है। मध्य प्रदेश में इस संबंध में पत्र पहले ही जारी हो चुका है। अब देखना ये है कि शासन इस संबंध में क्या निर्णय लेती है।शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)को लेकर संसद में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए स्पष्ट जवाब के बाद  प्रदेश के शिक्षकों में चिंता और असमंजस है। 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से पूरी तरह छूट दिए जाने की उम्मीद लगाए बैठे शिक्षक संगठनों को सरकार के रुख से बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि टीईटी न्यूनतम अनिवार्य योग्यता बनी रहेगी और इससे किसी तरह की सामूहिक छूट की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

Hot Topics

Related Articles