नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) के कारण दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 98 वर्षीय आडवाणी अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी हालत पूरी तरह स्थिर बताई जा रही है।बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया और डॉक्टरों से चर्चा की।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी।बीजेपी के सह-संस्थापक आडवाणी देश के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।






