सीपत घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला 21वर्षीय युवक पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी 

बिलासपुर (कमलकांत पाटनवार) सीपत थाना के मोहरा गांव में एक 21 बर्षीय युवक का शव उसके घर में फांसी के फंदे लटका मिला। घटना की सूचना मिलने ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है थाना प्रभारी राजेश मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार मोहरा निवासी साहिल देव ताम्रे 21 पिता अम्रृत लाल ताम्रे रविवार रात अपने घर पहुंचा था। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा बंद होने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो साहिल फंदे पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोलकर युवक को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीपत थाना पुलिस ने धारा 194बीएन एस एस के तहत मर्ग कायम कर शव का पंचनामा ‌तैयार किया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतित हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की

Hot Topics

Related Articles