Wednesday, February 25, 2026
More

    सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, रुक-रुक कर गोलीबारी जारी

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गंगालूर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों एक नक्सली को मार गिराया है। साथ ही हथियार और विस्फोटक सामग्री भी मिली है। फिलहाल क्षेत्र में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।जानकारी के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने सुबह गंगालूर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान सुबह 11.00 बजे से सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 01 माओवादी का शव, हथियार, विस्फोटक सामग्री और माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है।

    अधिकारियों का कहना है कि अभी ऑपरेशन जारी है, इसलिए मुठभेड़ की सटीक जगह और इसमें शामिल जवानों की संख्या जैसी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की जा सकती। ऑपरेशन पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!