सुशासन तिहार: मंच पर कर्मचारीयों – अधिकारियों की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं -कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन

रायपुर : सुशासन तिहार’ के दौरान कई जनप्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाने का मामला सामने आया है। नेताओं के इस व्यवहार से कर्मचारियों और अधिकारियों में भारी आक्रोश और नाराजगी व्याप्त हो गई है। जनप्रतिनिधियों की इस कार्यशैली के विरोध में अब कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है और इस स्थिति पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई है।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जनप्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि मंच से कर्मचारियों की इस तरह सरेआम बेइज्जती को अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फेडरेशन का आरोप है कि कुछ जनप्रतिनिधि महज अपनी वाहवाही लूटने के चक्कर में मंचों से कर्मचारियों को फटकार लगाने का काम करते हैं। इस तरह के बर्ताव से लगातार काम कर रहे कर्मचारियों का मनोबल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

 

 

Hot Topics

Related Articles