Wednesday, February 25, 2026
More

    स्कूल के प्रधान पाठक ने बच्चों व ग्रामीणों के साथ की बदसलूकी, स्कुल से हटाने की मांग

    अंबागढ़ चौकी| मालडोंगरी स्कूल के प्रधान पाठक पर बच्चों व ग्रामीणों ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत बीईओ से की गई हैँ। ग्रामीणों ने प्रधान पाठक पर कार्रवाई की मांग की है। उन्हें स्कूल से हटाने की भी मांग की है।ग्राम मालडोंगरी के प्राथमिक शाला के शाला विकास समिति के अध्यक्ष दरोगा नेताम, सदस्य इंदल साय, रामनाथ, मंुशीराम, अनुसुइया बाई, ओमप्रकाश सहित अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की है कि स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वे पिछले दो तीन माह से स्कूल के बच्चो के साथ गाली गलौज करते हैं। इतना ही नही वे स्कूल आते-जाते रास्ते में गांव के ग्रामीणों से भी गाली गलौज कर बात करते हैं। जिससे स्कूल का वातावरण खराब हो गया है।मामले को लेकर बीईओ एसके धीवर ने मालडोंगरी के ग्रामीणों के शिकायत की पुष्टि की। उन्होंने बताया की प्रधान पाठक कुछ दिनों से अस्वस्थ है। इधर ग्रामीणों की शिकायत किये बाद प्रधान पाठक छुट्टी पर चले गए हैं।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!