Thursday, February 26, 2026
More

    स्कॉर्पियो से शराब की 20 पेटियां जब्त, राजनांदगांव में दो सप्लायर गिरफ्तार

    राजनांदगांव ।जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। 16 दिसंबर को आबकारी विभाग ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 180 बल्क लीटर मध्य प्रदेश निर्मित विदेशी व्हिस्की जब्त की। इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 5.20 लाख रुपए है। यह कार्रवाई आबकारी जांच चौकी बोरतलाब में की गई। वहीं, एक दूसरी कार्रवाई में 4 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब भी पकड़ाया है। दोनों मामलों के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    आबकारी उप निरीक्षक अनिल सिंह और राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में टीम ने सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (MP 09 BC-3962) से 20 पेटियों में रखी 1000 पाव गोवा व्हिस्की बरामद की। यह शराब ‘केवल मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु वैध’ लेबल के साथ अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

    ये आरोपी गिरफ्तार

    • सतीश बनोठे (33 वर्ष) निवासी मोहाटोला, गोंदिया, महाराष्ट्र
    • सरोज बनोठे (34 वर्ष) निवासी बोथली, बालाघाट, मध्य प्रदेश

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!