स्वच्छता दीदियों के सम्मान समारोह

भाटापारा में  स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने वाली स्वच्छता दीदियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए , सम्मान समारोहउद्देश्य: नगर को साफ-सुथरा रखने में दिन-रात मेहनत करने वाली स्वच्छता दीदियों के श्रम और योगदान का सम्मान करना।विशेष आकर्षण: कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता दीदियों द्वारा कल्याण सागर से जल लाकर श्री राम-जानकी मंदिर में अर्पित किया गया, जिससे नगर की समृद्धि और शांति की कामना की गई।स्वच्छता परमो धर्मः” के भाव को आत्मसात करते हुए आज भाटापारा नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित स्वच्छता दीदियों के सम्मान समारोह में पूर्व विधायक भाजपा नेता शिवरतन एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सम्मिलित होकर दीदीयों का सम्मान किया गया।

पूर्व विधायक भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा की ये स्वच्छता दीदियाँ हमारे समाज की वास्तविक नायिकाएँ हैं, जो निस्वार्थ भाव से स्वच्छता को अपना दायित्व मानकर दिन-रात कार्य कर रही हैं। इनका योगदान केवल हमारे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का सशक्त आधार भी है।  समस्त स्वच्छता दीदियों के इस अमूल्य सेवा-भाव को सादर नमन और हार्दिक शुभकामनाएं।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा की स्वच्छ एवं सुंदर भाटापारा के निर्माण में स्वच्छता दीदियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके समर्पण को सम्मान देना, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है।

इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विहिप डॉ.ललित माखीजा , परम पूज्य महंत श्री रामस्वरूप दास जी,   सहित पालिका सभापतिगण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Hot Topics

Related Articles