भाटापारा (मोहन तिवारी)वरिष्ठ कांग्रेसी एंव रंजी क्रिकेटर स्वर्गीय मो. याकूब जालियावाला जी के पुण्यतिथि* पर भोजन वितरण शहर मे किया गया.. जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसीजन…पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताजन की भागीदारी सराहनीय रही ।
उनके प्रत्येक पुण्यतिथि पर *उनके पौत्र शादाब जालियावाला* उनकी याद में सदैव ऐसे नेक व सराहनीय कार्य किया करते हैं..
*कांग्रेसी स्व. याक़ूब जालियावाला जी का जीवन एक आदर्श जीवन रहा है* जिसमें अनेकानेक समाजसेवा व नेक कार्य की भरपूरता रही है…कांग्रेस के विभिन्न पदों पर आसीन रहे वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय हाजी मो. याकूब भाई जालियावाला जी की पुण्यतिथि पर विधायक इंद्र साव आयोजित भंडारे में सम्मिलित होकर सेवा कार्य किया एवं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।






