स्वामी विवेकानंद विद्यालय, कमरौद बीजरोपण कार्यशाला आयोजित

बालोद :- पर्यावरण संरक्षण हेतु सीडबॉल निर्माण एवं बीजारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन पर्यावरण गतिविधि, जिला बालोद द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद विद्यालय , कमरौद में सीडबॉल निर्माण एवं बीजारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विनोद कुमार साहू जी जिला सहकार्यवाह ,कमलकांत साहू पर्यावरण जिला संयोजक संजय साहू जिला सह संयोजक प्रहलाद साहू जी, मलखम यदुवंशी जी प्रधान पाठक, चंद्रकला यदुवंशी नरोत्तम कुमार साहू, तामेश्वरी पटेल ,जया पटेल भामीनी साहू, खिलेश्वरी पटेल,डिलेश्वरी साहू, यशोदा पटेल, छत्रपाल ठाकुर उपस्थित रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधों के प्राकृतिक रूप से विकसित होने के लिए सीडबॉल तैयार किए गए। उपस्थित स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सीडबॉल निर्माण कर उनका विभिन्न स्थानों पर बीजारोपण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सतत् दायित्व है। सीडबॉल अभियान के माध्यम से कम लागत में अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जा सकता है, जिससे भविष्य में हरित आवरण बढ़ेगा तथा जैव विविधता का संरक्षण होगा।

कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि के कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

Hot Topics

Related Articles