स्व. श्रीमती वृंदावती पटेल की पुण्य स्मृति में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

  • “मातृ श्रद्धा के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प”

(राजकुमार अग्रवाल)सरायपाली। सरायपाली विधानसभा के भाजपा मंडल केदुवां में जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महासमुन्द श्री लालकुमार पटेल जी की पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती वृंदावती पटेल की पुण्य स्मृति में उनके गृह ग्राम हुड़ारखार (पाटसेन्द्री) में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माँ केवल जन्म ही नहीं देतीं, बल्कि अपने प्रेम, त्याग, स्नेह और संस्कारों से जीवन को संवारती हैं। उनकी स्मृतियाँ समय के साथ धूमिल नहीं होतीं, बल्कि प्रेरणा बनकर सदैव हमारे जीवन को नई दिशा देती रहती हैं। उनकी पावन स्मृति में लगाया गया यह पौधा मातृऋण, सेवा, श्रद्धा और प्रकृति संरक्षण के संकल्प का जीवंत प्रतीक है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वर्गीय श्रीमती वृंदावती पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर, मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री लालकुमार पटेल, जनपद पंचायत सभापति श्रीमती उषा पटेल, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीलाम्बर दिवान एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान तथा समाज में सेवा और संस्कारों की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया!

Hot Topics

Related Articles