Thursday, February 26, 2026
More

    हिंदी दिवस पर 14 सितंबर को संगोष्ठी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में जिला प्रशासन रायपुर के सहयोग से हिंदी उत्सव का आयोजन हिंदी दिवस पर किया गया है। टाऊन हॉल में आयोजित इस समारोह में हिंदी की बदलती दुनिया पर संगोष्ठी, विमोचन और हिंदी समाचार वाचकों का सम्मान किया जाएगा।

    समारोह प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगा जिसमें मुख्य वक्ता दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ गोपाल कमल होंगे और अध्यक्षता साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा होंगे।‌ इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, छत्तीसगढ़ मित्र के संपादक डॉ सुशील त्रिवेदी, वरिष्ठ संस्कृति विशेषज्ञ राहुल कुमार सिंह होंगे। संस्थान के महासचिव डॉ सुधीर शर्मा, डॉ सुरेश शुक्ल, संयोजक शकुंतला तरार और डॉ सीमा निगम ने बताया कि तीन पुस्तकें विमोचित होंगी और हिंदी के समाचार वाचकों का सम्मान होगा।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!