बालोद ।राष्टीय समाचार न्यूज पोर्टल एजी खबर ने युवा पत्रकार हितेश डोंगरे को बालोद जिला ब्यूरो चीफ नियुक्त किया है। हितेश क्षेत्र में लंबे समय से समाजसेवा और पत्रकारिता जगत में सक्रिय रहे हैं। हितेश डोंगरे के बालोद जिला चीफ नियुक्त होने से बालोद जिले के बालोद, गुरूर, गुंडरदेही, डौंडी, डौंडीलोहारा, अर्जुंदा और मार्री बंगला देवरी क्षेत्र के स्थानीय समाचार आम लोगों को एक क्लिक और तुरंत मिल सकेगा। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय पत्रकार जगत और उनके शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित कर हितेश के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर एजी खबर के संपादक दीपक अवस्थी ने कहा कि सांस्कृतिक-ऐतिहासिक रूप से उन्नत बालोद जिले की खबरों को प्रमुखता से प्रदेश मीडिया में स्थान मिलेगा। एजी खबर अपने पत्रकारिता के दायित्वों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।





