कांकेर। हिन्दू देवी-देवताओ का अपमान करने वाले 5 लड़के गिरफ्तार किए गए है, अखिलेश मिश्रा पिता दिनेश प्रसाद मिश्रा उम्र 34 वर्ष मरकाटोला फतेचंद जिला कांकेर ने थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.08.25 को सोशल मिडिया में कुछ असामजिक तत्वों के द्वारा श्री राम वनगमन पथ राम वाटिका नाथियानवागांव कांकेर में हिन्दु देवी देवताओ के मूर्तियो के साथ घोर आप्पति जनक कृत्य करते हुये विडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल किया गया था जिससे हिन्दू देवी देवताओ का अपमान हुआ है और हिन्दू धर्म मानने वालो की भावनाओ को ठेस पहुंचा है कि प्रार्थी के लिखित शिकायत पर से थाना कंाकेर में अपराध क्रमांक धारा 196,298,299,302,3 (5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना कार्यवाही के दौरान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कंाकेर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में कांकेर पुलिस से विशेष टीम गठित कर आरोपियों के पता तलाश हेतु रवाना किया गया जिला कोण्डागांव पुलिस की सहायता से आरोपी 1.संजू मरकाम पिता हिरामन मरकाम उम्र 21 वर्ष, 2. शिललाल कोर्राम पिता साधूराम कोर्राम उम्र 26 वर्ष, 3.लोचन कुमार चक्रधारी पिता सरवन सिंह चक्रधारी उम्र 25 वर्ष, 4.महेश कोर्राम पिता गैदी कोर्राम उम्र 26 वर्ष 05.विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी निवासी मांझापारा आलोर थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव को गिरफ्तार कर न्यायालय कांकेर में न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश कर किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक रामकुमार साव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी प्रआर.ओमप्रकाश कृषान, आर.शाक्ति सिंह एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है।





