छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने गत दिवस महिला बाल विकास विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हेमंत नामदेव का बुके भेट कर एवं साल पहनाकर सम्मान किया.
बलौदा बाजार भाटापारा (मोहन तिवारी) हेमंत नामदेव 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत हुए लिपिक संघ ने यह सम्मान सम्भागध्यक्ष दीपक मिश्रा जिला अध्यक्ष संतोष वैष्णव के नेतृत्व में किया. संभाग अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा की नामदेव जी का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय है लगभग 38 साल तक इन्होंने अपना कार्य कुशलता पूर्वक संपादित किया है तथा आगे में ईश्वर से यही कामना करता हूं कि उनके आगे का जीवन सुखमय हो और ईश्वर इन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे.
लिपिक संघ के सम्मान समारोह में खुशबू शर्मा नम्रता वर्मा अंशु पटेल लक्ष्मण सिंह कुर्रे भूपेंद्र यादव शैलेंद्र साहू यश शर्मा शिव सोनी इत्यादि लिपिक उपस्थित रहे.






