होली पर सख्ती: ढाबे में दबिश, 7 पेटी अवैध शराब जब्त; संचालक जेल भेजा

डोंगरगांव(दीपक अवस्थी)। होली के शुष्क दिवस पर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अमलीडीह स्थित “भारत ढाबा” में छापेमारी कर 7 पेटी शराब बरामद की गई। ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक 4 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढाबा संचालक निजामुद्दीन अंसारी उर्फ राजा (34), निवासी वार्ड 15 मटिया रोड, अपने ढाबे में बड़ी मात्रा में शराब रखकर बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना डोंगरगांव की टीम ने निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को मौके से पकड़ लिया।

कार्रवाई में 320 पौवा देशी प्लेन शराब (शोले) कीमत 25,600 रुपए और 16 पौवा अंग्रेजी शराब (ग्रीन लेबल) कीमत 3,200 रुपए जब्त की गई। कुल 336 पौवा यानी 7 पेटी (60.480 बल्क लीटर) शराब की कीमत 28,800 रुपए आंकी गई है। मौके पर पंचनामा बनाकर शराब जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव, आरक्षक बीसराम वर्मा, दीपक जाटवर और महिला आरक्षक राजकुमारी रत्नाकर की अहम भूमिका रही।

Hot Topics

Related Articles