होली से पहले डोंगरगांव पुलिस की सख्त कार्रवाई,चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगांव।आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना डोंगरगांव पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले भर में सख्त निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 01 मार्च 2026 को पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड डोंगरगांव के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर घूम रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित हो गया है। सूचना मिलते ही निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक पिता रूखनाथ डोंगरे (उम्र 50 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 23, उडिया मोहल्ला प्रभात नगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव बताया। उसके कब्जे से एक धारदार स्टील का नुकीला चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 63/26, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।थाना डोंगरगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Hot Topics

Related Articles