रायपुर।छत्तीसगढ़ में आज एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक अवदाब दक्षिण तटीय ओडिशा के ऊपर स्थित है। यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके छत्तीसगढ़ के ऊपर आने के बाद कमजोर होने की संभावना है।
वहीं, ऊपरी हवा में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से एक अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई है।





