Wednesday, July 30, 2025
More

    10 नक्सली ढेर, कर्रेगुट्टा पहाड़ी में मारे गए

    बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर माओवादियों के सफाये के लिए चल रहे संयुक्त अभियान के 18वें दिन गुरुवार को तेलंगाना में ग्रेहाउंड्स बल (पुलिस की विशेष इकाई) ने बड़ी सफलता हासिल की। इलमिड़ी गांव के पास जंगल में हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स बल ने एक करोड़ के इनामी माओवादियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य चंद्रन्ना और 25 लाख के इनामी स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य बंडी प्रकाश समेत 10 माओवादियों को मार गिराया। सूत्रों के अनुसार, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर शीर्ष माओवादी नेता बसव राजू, दामोदर, हिड़मा, चंद्रन्ना समेत 350 से अधिक माओवादियों की उपस्थिति की सूचना के बाद 21 अप्रैल से छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान, वाजेडु जिले से लौट रहे ग्रेहाउंड्स बल का दस्ता माओवादियों के लगाए आईईडी की चपेट में आ गया। विस्फोट के बाद माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसका जवाब ग्रेहाउंड्स बल के जवानों ने बहादुरी से दिया। लगभग पांच से सात घंटे तक चली गोलीबारी में 10 माओवादी मारे गए।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!